अरवल – मुख्यालय अवस्थित पायस मिशन स्कूल को 03 फरवरी 2026 को पटना के ताज सिटी होटल प्रांगण में आयोजित 43वें एल्डरोक इंडिया के -12 समिट ” में भारत के टॉप 100 स्कूलों का चयन किया गया था। जिसमें पायस मिशन स्कूल को टॉप 100 स्कूलों में शामिल किया गया। पायस मिशन को स्पोर्ट्स एंड स्किल डेवलपमेंट के लिए बेस्ट स्कूल अवार्ड-2026 से नवाजा गया।पायस मिशन स्कूल की प्राचार्या सोनम मिश्रा ने इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यालय के सभी कर्मियों को बधाई दिया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए आप सभी का परिश्रम, अभिभावकों का विश्वास एवं हमारे बच्चों का बेहतर परिणाम के लिए मैं आप सभी को बधाई देती हूँ। आने वाले नये सत्र में भी हम इससे भी बेहतर परिणाम लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यह अवार्ड यह साबित करता है कि हमने विगत दिनों में बहुत अच्छे परिणाम एवं मेडल हासिल किया है।
आज खेल के क्षेत्र में हमारे बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम फहराकर मेडल हासिल किया है तो दूसरी तरफ स्किल डेवलपमेंट की बात करें तो राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय की खुशी कुमारी ने चयनित होकर अपने विद्यालय के साथ साथ जिले का नाम रौशन किया था।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा, समन्वयक प्रेम राजवंश, नीरज कुमार, श्याम सुन्दर शर्मा, कविता शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित हुए।
भईया जी की रिपोर्ट