नवादा : जिले के अकबरपुर शंकर जी के अंडरग्राउंड स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेली जा रही कृष्णा प्रसाद मेमोरियल प्रीमियर लीग अकबरपुर सीजन वन के दोनों सेमीफाइनल मैच संपन्न हुआ ।प्रथम सेमीफाइनल मैच में बक्संडा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 92 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया जबकि जवाब में खेलते हुए अकबरपुर की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 50 रन बना सकी।
विजेता टीम के आफताब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद प्यारे के द्वारा प्रदान किया गया। इसके पूर्व प्रथम सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व क्रिकेटर सुबोध कुमार बबलू जी के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान से किया गया। दूसरे सेमी फाइनल मैच में बलिया बुजुर्ग गोल्डन की टीम ने अंसार नगर नवादा के टीम को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में चार विकेट से पराजित किया।
बलिया बुजुर्ग के कप्तान ने जीत के पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया और कप्तान के फैसले को उनके गेंदबाजों एवं क्षेत्र रक्षकों ने सही साबित किया और नवादा की टीम को निर्धारित 10 ओवर में मात्र 35 रनों पर रोक लिया। ज़बाब में खेलते हुए बलिया बुजुर्ग की टीम काफी संघर्ष के बाद चार विकेट के नुकसान पर 35 रनों का स्कोर का सफलतापूर्वक हासिल किया। इस प्रकार 4 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के लिए बकसंडा की टीम एवं बलिया बुजुर्ग की टीम प्रवेश किया।
विदित हो की नवादा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णा बाबू के स्मृति में बंद पड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव हैं। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ अपने जमाने के ऑलराउंडर प्रशांत कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और टॉस उड़ा कर किया। विजेता टीम के खिलाड़ी हमीद को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजीव कुमार एवं प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।
मौके पर अंपायर की भूमिका में खेल प्रशिक्षक हर्ष राय एवं प्रशांत कुमार सिन्हा ने निभाया ,जबकि स्कोरर की भूमिका में सदाबहार शिवम राज कॉमेंटेटर सिद्धार्थ कुमार मोहम्मद तौफीक राजू विराट ने अदा किया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार बॉबी, मिनती वर्मा, रंजीत कुमार ,चमन ,सुधीर चंद्रवंशी, रंजीत वर्मा ,रुद्र यादव, लव कुश यादव, कुंदन कुमार, मुकेश पाल, नित्यानंद पाल, विनोद लहरी, राहुल हलवाई, मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद कासिम, छोटू कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट