नवादा : जिले के रो प्रखंड क्षेत्र के कुंज गांव में युवक की मौत ट्रक से गिरकर इलाज के क्रम हो गई। घटना सोमवार रात को हुई, जब वह ट्रक से सामान उतारते समय गिर गया। मृतक अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, और उसकी असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मृतक की पहचान पीतांबर यादव के 40 वर्षीय पुत्र साधु यादव उर्फ रवीन्द्र यादव के रूप में की गयी है।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुत्री की शादी के लिए तैयारी हेतु ट्रक से सामान उतारने के क्रम में अचानक गिर गया। और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने PMCH, पटना रेफर कर दिया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के क्रम में मौत होने और पुत्री की शादी अधर में लटकने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
भईया जी की रिपोर्ट