नवादा : जिला क्रिकेटर एसोसिएशन के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिविजन लीग के मुकाबले में नवादा ऑटोमोबाइल्स क्रिकेट क्लब का मुकाबला नवादा क्रिकेट अकादमी की टीम से हुआ। नवादा ऑटोमोबाइल्स के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 370 रनों का स्कोर खड़ा किया।
नवादा ऑटोमोबाइल्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष कुमार ने शानदार शतक 161 रन ,जबकि सुमन सौरभ ने 67 और अमन आर्यन ने 60 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए नवादा क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज प्रिंस यादव ने तीन जबकि हर्ष तेजस एवं शिव ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 32 ओवर में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नवादा क्रिकेट अकादमी के तरफ से आदित्य राज ने 57 निमिष राज ने 40 जबकि शिव ने 28 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया लेकिन स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर सके।
गेंदबाजी करते हुए नवादा ऑटोमोबाइल्स के स्पिनर आदर्श पांडे ने शानदार पांच विकेट झटके तथा सचिन कुमार दो विकेट लेने में कामयाब रहे। इस तरह से नवादा ऑटोमोबाइल्स की टीम ने नवादा क्रिकेट अकादमी की टीम को 154 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में शानदार 161 रनों की पारी खेलने वाले हर्ष कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
भईया जी की रिपोर्ट