नवादा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन जिले से सिस्टम और समय की जंग की तस्वीरें सामने आईं।
कड़े नियमों के कारण जिले में सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। मात्र 1 से 4 मिनट की देरी ने साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया, जिसके बाद कई केंद्रों पर छात्राओं के आंसू और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
इंटर परीक्षा के दौरान देर से पहुंचे कुछ छात्रों ने केंद्र में घुसने के लिए दीवार फांदने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 6 परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
भईया जी की रिपोर्ट