By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां पूरी, प्रशासन मुस्तैद

Swatva
Last updated: February 2, 2026 12:40 pm
By Swatva 34 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संचालित करने के लिए कई निर्देश जारी किये हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी नजर रखी जायेगी। इसके अलावा, महिला परीक्षा केंद्रों पर महिला दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इंटर परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं। डीएम व एसपी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सीएस (केंद्र अधीक्षक) व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया हैं।

Contents
कदाचार पर नकेल के साथ फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने का दावापरीक्षार्थी में दिखा उत्साहकेंद्रों की तैयारी पूर्ण36 केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागूपरीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी
- Advertisement -

सोमवार आरंभ हुई परीक्षा के मद्देनजर नवादा के परीक्षा केंद्रों पर अन्य प्रखंडों से आने वाले विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखी गयी। ट्रेनों व बसों से परीक्षार्थी और उनके अभिभावक नवादा पहुंचकर रहने का इंतजाम करते दिखे। कई परीक्षार्थी रविवार को ही अपने परीक्षा केंद्र की स्थिति का जायजा लेने पहुंच गये थे।परीक्षा के दौरान जिले में 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों व अभिभावकों की अतिरिक्त भीड़ को संभालना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है।

कदाचार पर नकेल के साथ फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने का दावा

जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग इंटर की परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का दावा कर रहा है। परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व वीक्षकों को सुबह 7:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन जांच करने का निर्देश है। छात्राओं के केंद्रों पर तलाशी के लिए गेट पर ही कनात और पर्दों की व्यवस्था की गयी है। जिले में पिछले कई वर्षों से नकल रोकने में प्रशासन काफी हद तक सफल रहा है। दूसरे के बदले परीक्षा देने वाले फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

परीक्षार्थी में दिखा उत्साह

परीक्षा से पूर्व रविवार को परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ जिला मुख्यालय में ठहरने का ठिकाना ढूंढते नजर आये। कई परीक्षार्थी किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं, तो कुछ ने प्रतिदिन घर से आने-जाने की व्यवस्था की है। रविवार को संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना करने वालों में भी परीक्षार्थियों की काफी भीड़ रही।

- Advertisement -

केंद्रों की तैयारी पूर्ण

परीक्षा केंद्रों पर सीट प्लान और विद्यार्थियों के बैठने के इंतजाम सहित अन्य सभी जरूरी कार्यों को निबटाने में केंद्र अधीक्षक व शिक्षक जुटे रहे। सभी केंद्रों पर बाहरी संस्थानों के प्राचार्य या वरिष्ठ शिक्षकों को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है, जिससे व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अधिक प्रयास किये जा रहे हैं। टेक्निकल टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

36 केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू

नवादा सदर अनुमंडल में कुल 28 और रजौली अनुमंडल में 8 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। एसडीओ नवादा सदर और रजौली एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा (बीएनएस धारा 163) लागू कर दी है। परीक्षा केंद्रों के पास अनावश्यक भीड़ जमा करना प्रतिबंधित है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई भी सामग्री जैसे किताब, नोटबुक, मोबाइल फोन या चिट ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

- Advertisement -

परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी

कुल परीक्षा केंद्र – 36

लड़कों को परीक्षा सेंटर- 17

लड़कियों का परीक्षा सेंटर- 19

लड़की परीक्षार्थी की संख्या- 16304

लड़की आर्टस परीक्षार्थी- 7751

लड़की साइंस परीक्षार्थी- 8464

लड़की कॉमर्स परीक्षार्थी – 86

लड़की वोकेशनल परीक्षार्थी – 06

लड़का परीक्षार्थी की संख्या- 16742लड़का आर्टस परीक्षार्थी- 4634लड़की साइंस परीक्षार्थी- 11911लड़की कॉमर्स परीक्षार्थी -180 लड़की वोकेशनल परीक्षार्थी – 17

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप
बिहारी समाज
जहर, 5 नाबालिग, लड़कियां, 4 मौत, औरंगाबाद, हसपुरा
औरंगाबाद में 5 नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप
बिहारी समाज
जहर, 5 नाबालिग, लड़कियां, 4 मौत, औरंगाबाद, हसपुरा
औरंगाबाद में 5 नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
लेटेस्ट न्यूज़

इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज सोमवार 2 फरवरी को शुरू हुईं…

By Amit Dubey

जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

- तेयार पंचायत में देर रात तक चली कार्रवाई नवादा : जिले…

By Swatva
जहर, 5 नाबालिग, लड़कियां, 4 मौत, औरंगाबाद, हसपुरा
अपराध

औरंगाबाद में 5 नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

174.43 करोड़ रुपये से बनेगा आरओबी, 30 लोगों को मिलेगा हटने का नोटिस

- नवादा रेलवे ओवरब्रिज: -दशकों पुराना सपना अब हकीकत बनने की राह…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?