नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमिटी द्वारा चुनाव से इंकार के बाद अधिवक्ताओं ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। राज्य कमिटी के बारे बार चुनाव कराने के निर्देश के बावजूद चुनाव नहीं कराने से संघ का अस्तित्व समाप्त होने लगा है। और तो और संघ की राशि गवन का मामला सामने आने लगा है। फिर अधिवक्ताओं के पास शांति पूर्ण तरीके से विरोध के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है।
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा ने 11 फरवरी से वित्तीय अनियमितता व चुनाव की मांगों को ले व्यवहार न्यायालय के गेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है। सूचना राज्य अधिवक्ता संघ, जिला जज समेत तमाम संबंधित अधिकारियों को दी गयी है।
बता दें पूर्व कमिटी ने कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व न केवल चुनाव कराने की घोषणा की थी बल्कि मतदाता सूची निर्माण का कार्य अंतिम चरण में था। इस बीच राज्य कमिटी द्वारा एक साजिश के तहत पूर्व की निर्वाचित कमिटी को भंग कर तदर्थ कमिटी का गठन कर दिया। अब तदर्थ कमिटी है कि राज्य कमिटी का आदेश मानने से इंकार कर अपनी मनमानी कर रहा है जिससे अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर है।
भईया जी की रिपोर्ट