नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी के तबादले के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला। अपने कार्यकाल के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था संधारण, जनसंपर्क और पुलिसिंग की कार्यशैली को लेकर सभी ने सराहना की। उनके सहयोगात्मक व्यवहार और निष्पक्ष कार्यप्रणाली के कारण पुलिसकर्मियों के बीच विशेष सम्मान बना रहा, जिससे तबादले की खबर पर सभी के चेहरों पर मायूसी झलकती दिखी।
विदाई समारोह में थाना अध्यक्ष राजन कुमार के कार्यकाल को उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने बेहतरीन बताया। कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रेम कुमार, एसआई संतोष कुमार सिंह, पीएसआई प्रिया कुमारी, पीएसआई मनीष कुमार, एसआई सुधीर यादव, एएसआई अरविंद कुमार, राजू राम, मोहम्मद ईशराफील, अवधेश राय, सतीश बिहारी, आशीष कुमार, डाटा ऑपरेटर डेविड, सीओ अकबरपुर संजय कुमार प्रसाद सहित थाने में प्रतिनियुक्त सभी पुलिसकर्मी एवं चौकीदार उपस्थित रहे।इसके अलावा थाना क्षेत्र से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रशिक्षु डीएसपी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में सभी ने स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें विदाई दी।
भईया जी की रिपोर्ट