नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 140 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार व दो बाइकों को जब्त किया है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तेलभद्रो की ओर से एक बाइक पर महुआ शराब ले जायी जा रही है। सूचना के बाद एएसआइ प्रभात चंद्रा को छापेमारी के लिया भेजा गया। पुलिस जैसे ही तेलभद्रो गांव के समीप पहुंची तो उन्हें देखकर धंधेबाज बाइक छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले आयी। तलाशी में बोरे में रखे शराब के पैकेट की गिनती की गयी तो 128 लीटर महुआ शराब निकला। दूसरी ओर बकसंडा पंचायत की पहाड़पुर के समीप एक व्यक्ति बोरे में रखकर शराब की बिक्री कर रहा था। तलाशी ली गयी तो बोरे से 12 लीटर शराब बरामद की गयी। साथ ही इटवां गांव के धंधेबाज छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट