By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

राजस्व कार्यों की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Swatva
Last updated: January 29, 2026 11:15 am
By Swatva 87 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी अंचलों में संचालित राजस्व संबंधी योजनाओं एवं सेवाओं की अद्यतन प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

बैठक के क्रम में फार्मर रजिस्ट्रेशन (FR) की समीक्षा करते हुए यह पाया गया कि पकरीबरावां, नारदीगंज एवं कौआकोल अंचलों में फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा इस कार्य में तेजी लाई जाए।

ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा के दौरान अकबरपुर प्रखंड में प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध लंबित मामलों की संख्या अधिक पाई गई। जिला पदाधिकारी ने ऐसे सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं परिमार्जन प्लस के अंतर्गत प्राप्त कुल आवेदनों में से 51,371 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 8,415 आवेदन अब भी लंबित हैं। इन लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

ई मापी योजना की समीक्षा के क्रम में यह जानकारी दी गई कि समेकित रूप से प्राप्त आवेदनों में 554 आवेदन लंबित हैं, 934 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं तथा शेष आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विवादित एवं अविवादित दोनों प्रकार की मापी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके।

- Advertisement -

राजस्व रसीद अद्यतन अभियान की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने अंचलों में माइकिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर सभी रैयतों से राजस्व रसीद अद्यतन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही राजस्व महा-अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों से प्राप्त शेष आवेदनों को शीघ्र स्कैन कर पोर्टल पर प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया। आधार सीडिंग की समीक्षा में मेसकौर, सिरदला एवं अकबरपुर अंचलों में प्रगति कम पाई गई।

इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारियों को अगली बैठक तक शत-प्रतिशत आधार सीडिंग पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के हाट एवं बाजारों में शौचालय निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने अंचलों में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया, ताकि स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए शीघ्र शौचालयों का निर्माण कराया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री गौरव शंकर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अभय कुमार तिवारी सहित सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?