नवादा : जिले के अकबरपुर अंडरग्राउंड स्टेडियम शंकर जी के प्रांगण में कृष्ण प्रसाद मेमोरियल प्रीमियर लीग दूधिया रोशनी में खेले जा रहे शॉर्ट ग्राउंड क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में बक्संडा क्रिकेट क्लब ने आजाद मोहल्ला रॉयल चैलेंजर को 30 रनों से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। इससे पहले बक्संद क्रिकेट क्लब के कप्तान गुलशन कुमार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 65 रनों का सामान जनक स्कोर खड़ा किया
जिसके जवाब में खेलने के लिए उतरी आजाद मोहल्ला के टीम 9 ओवर में ही 35 रन पर ऑल आउट हो गया विजेता टीम के खिलाड़ी सुमन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिनती वर्मा एवं लव कुश यादव के द्वारा प्रदान किया गया इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार बॉबी महामंत्री संजीव कुमार मुकेश पाल शिवम राज विनोद लहरी नीरज कुमार पिंटू प्रभात कुमार शुभम बरनवाल सिद्धार्थ कुमार सिद्धू समेत सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट