नवादा : यूजीसी बिल 2026 काले कानून के विरोध में नवादा सदर के युवाओं के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव कर नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह का पुतला दहन किया।
विरोध प्रदर्शन में लोजपा आर के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ललन सिंह,वार्ड पार्षद गुड्डू पांडे, कारू सिंह,ब्रजेश सिंह,कन्हैया कुमार आतीं पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार के साथ ही सैकड़ों युवाओं ने इस एक्ट के विरोध में अपना आवाज मुखर करते हुए कहा कि
अगर इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा । युवाओं ने भाजपा कार्यालय का गेट बंद कर दिया।बता दें इसके विरोध में नवादा में आंदोलन का शंख फूंक दिया है। ऐसे में आगे आंदोलन का रूप क्या होगा कहना मुश्किल है।
भईया जी की रिपोर्ट