नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो कांडों के तीन फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा के अनुसार थाना कांड संख्या 472/25 दिनांक 2- 11- 25 धारा 126(2), 115 (2),324 (4), 74, 76,303(2), 352, 351( 2), 125(a),3(5) BNS एवं 3(1)(r)(s),3(2)(va) एससी एसटी एक्ट परिवर्तित दफा 126(2), 115 (2),324 (4), 74, 76,109,303(2), 352, 351( 2), 125(a),3(5) BNS एवं 3(1)(r)(s),3(2)(va) एससी एसटी एक्ट प्रेमचंद उर्फ प्रेम कुमार पिता गोविंद रविदास तथा सुमित कुमार उर्फ सुमित आनंद पिता उपेंद्र वर्मा दोनों ग्राम केंदुआ थाना अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
इसी प्रकार थाना कांड संख्या 12/26 दिनांक 9-1-26 धारा 126(2), 329(4), 115(2), 109 ,351 (2), 352 ,3 (5 )bns के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल उर्फ गुड्डन सिंह पिता स्वर्गीय अरविंद सिंह ग्राम कुलना थाना अकबरपुर जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया । तीनों आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट