नवादा : एसआईटी की टीम ने महज 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 02 देसी कट्टे, 13 कारतूस, 03 मोबाइल, 01 स्कॉर्पियो एवं 01 बुलेट बरामद किए गए हैं।
शराब कारोबार को लेकर हुए विवाद में अजीत कुमार की हत्या
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कौवाकोल थाना क्षेत्र के भुआलटांड़ गांव निवासी हरीश चरण महतो का पुत्र चंदन महतो, जमुई जिला अंतर्गत चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इटावा बांध गांव निवासी सुदामा यादव का पुत्र रक्कू उर्फ राकेश यादव, इसी थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी संजय यादव का पुत्र राकेश कुमार एवं सोनो थाना क्षेत्र निवासी शिवनंदन मंडल का पुत्र कुलदीप मंडल उर्फ कुलदीप कुमार के रूप में की गई।
शुक्रवार की शाम पुलिस कार्यालय में एसपी अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की रात्रि कौआकोल थाना क्षेत्र के नाटी नदी पुल के समीप गोली मारकर अजीत कुमार की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजन के बयान के आधार पर 07 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
भईया जी की रिपोर्ट