नवादा : नवादा नगर परिषद कमालपुर के वॉर्ड संख्या 40 में नालियों की बदहाल व्यवस्था ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। रोड से सटे मेन नालों की वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी उलटकर सीधे घरों में घुस रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक न तो नालियों की सफाई कराई गई और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। मजबूरी में लोग अपने घरों से टुल्लू पंप की सहायता से गंदा पानी बाहर निकाल रहे हैं, लेकिन यह अस्थायी समाधान है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि कहाँ है नगरपालिका? कहाँ है नगर परिषद? कहाँ है वार्ड पार्षद? आख़िर सफाई क्यों नहीं हो रही है? इस समस्या का जिम्मेदार कौन है? और कब मिलेगी वॉर्ड 40 के लोगों को इस गंदगी से राहत?नालियों की इस भयावह स्थिति ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम आखिर किस सदी में जी रहे हैं। अगर समय रहते सफाई नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में यह समस्या किसी बड़ी महामारी का रूप ले सकती है। यह है कमालपुर वॉर्ड संख्या 40 की जमीनी हकीकत — जहाँ लोग आज भी गंदे नालियों के पानी के साथ जीवन जीने को मजबूर हैं।
भईया जी की रिपोर्ट