नवादा : सदर अस्पताल के संघ भवन में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई का चुनाव कराया गया। चुनाव संघ के जिला मंत्री नीरज कुमार एवं जिलाध्यक्ष विजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से जीएनएम अमित कुमार को अध्यक्ष एवं जीएनएम प्रशांत कुमार सिन्हा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई।
इसके अलावा भुवनेश्वर प्रसाद को मानव सदस्य, रामस्वरूप प्रसाद यादव को मुख्य संरक्षक, किशोरी प्रसाद सिंह को संरक्षक, किशोरी प्रसाद मेहता को सम्मानित अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही जीएनएम संतोष कुमार पासवान, नीतू कुमारी, रागनी, फुल कुमारी सिन्हा, फार्मासिस्ट नवल किशोर प्रसाद, परिचारी चंद्रशेखर प्रसाद एवं परिचारी दिनेश कुमार यादव को संयुक्त मंत्री बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर जीएनएम अनिता कुमारी, रजनी कुमारी, सीता कुमारी, सोनी कुमारी, सुनैना कुमारी, पूजा कुमारी एवं लैब टेक्नीशियन निशा कुमारी का चयन किया गया।
वहीं, संघर्ष मंत्री के पद पर ललिता कुमारी एवं रंजू कुमारी को मनोनीत किया गया। महिला संयोजिका के पद पर लिपिक करुणा कुमारी, महिला उपसंयोजका के पद पर स्वाती भारती, नीलू शरण एवं रीना कुमारी को चयनित किया गया। जिला प्रतिनिधि के पद पर राजाराम प्रसाद सिंह एवं जीएनएम संदीप कुमार सिन्हा मनोनीत किया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी लिपिक विपिन कुमार को सौंप गई।
चुनाव संपन्न होने के बाद सभी मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। नवमनोनीत सचिव प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि सदर अस्पताल के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूॅ, जिन्होंने सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चयन करने में महती भूमिका निभाई। विश्वास दिलाता हूॅ कि मैं हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए खड़ा रहूंगा।
भईया जी की रिपोर्ट