नवादा : जिले के अकबरपुर बाजार के दक्षिण कन्नौज पुल की समीप मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से वाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जख्मी का इलाज अकबरपुर पीएचसी में कराया जा रहा है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान कुसुम्हार गांव के 50 वर्षीय नवलेश सिंह की रुप में की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। ट्रैक्टर की पहचान व जब्त करने की प्रक्रिया पुलिस ने आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट