नवादा : जिले में शराब पर प्रतिबंध लागू है। बावजूद आम तो आम खास भी इससे अछूते नहीं। कुछ इसी प्रकार का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब जब मामला सामने आया है तो जांच का विषय बन गया है।
मामला ताज़ा यानी 17 जनवरी का बताया जा रहा है। जिला उद्योग महाप्रबंधक कार्यालय की छत पर बड़े आराम से शराब का सेवन करते फोटो में स्पष्ट कोई व्यक्ति आसानी से देख सकता है। वैसे मैं किसी फोटो की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो सबकुछ स्पष्ट कर रहा है।
दावा किया जा रहा है कि शराब कोई और नहीं खुद महाप्रबंधक कार्यालय की छत पर सेवन कर रहे हैं। पूछे जाने पर कार्यालय का कोई कर्मी कुछ बताने से बचने का प्रयास कर रहा है। लेकिन है तो सोलह आने सच। अब जब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है तब इसकी सच्चाई सामने लाना प्रशासन का काम है जिसका इंतजार हर किसी को रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट