By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

NEET छात्रा से गैंगरेप की पुष्टि के बाद SIT गठित, पटना IG करेंगे डेली निगरानी

Amit Dubey
Last updated: January 17, 2026 1:32 pm
By Amit Dubey 114 Views
Share
4 Min Read
SIT, पटना, NEET, छात्रा, गैंगरेप, IG, डेली निगरानी
SHARE

पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की बात सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस हत्याकांड में पुलिस की भूमिका को लेकर आक्रोश को देखते हुए बिहार के डीजीपी ने मामले की जांच के लिए SIT गठित करने का आदेश दिया है। जांच के लिए गठित एसआईटी में चित्रगुप्त नगर के थाना प्रभारी को शामिल नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीट छात्रा के साथ यौन हिंसा की आशंका जताई गई है। NEET की तैयारी कर रही एक 18 वर्षीय छात्रा ने 11 जनवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस द्वारा शुरुआती तौर पर मामले को संदिग्ध हालात में नींद की गोलियां खाने से जोड़कर देखा गया। लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को पलट दिया।

Contents
SIT की जांच और रोजाना निगरानीजानें क्यों पिटी पटना पुलिस की भद्द?
- Advertisement -

SIT की जांच और रोजाना निगरानी

SIT की अध्यक्षता पटना के सिटी एसपी करेंगे। इसमें महिला डीएसपी और एक पुलिस निरीक्षक भी शामिल होंगे। पटना सेंट्रल रेंज के IG को एसआईटी जांच की रोजाना निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आईजी दैनिक जांच की निगरानी करेंगे और एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका की पहले की मेडिकल रिपोर्टों में कुछ विरोधाभास पाए गए हैं। सभी दस्तावेज विशेषज्ञ राय के लिए पटना एम्स भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच नवीनतम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है और जल्द ही मामले से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

जानें क्यों पिटी पटना पुलिस की भद्द?

NEET की तैयारी कर रही छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी और पटना में कोचिंग के लिए गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। 6 जनवरी को वह अपने कमरे में बेहोश मिली थी, जिसके बाद इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे नींद की गोलियों के ओवरडोज से जोड़ा था और आत्महत्या कहा था। लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई। छात्रा कई दिनों तक कोमा में रही और 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुलिस की सुसाइड वाली थ्योरी को नकारते हुए साफ कहा गया कि सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान, खरोंच और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार ये निशान संघर्ष के दौरान बने प्रतीत होते हैं। छात्रा पीरियड में थी, जिससे कुछ जांच प्रभावित हो सकती है, लेकिन रिपोर्ट ने दुष्कर्म के एंगल को मजबूत कर दिया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने जांच की दिशा पूरी तरह बदल दी है।

TAGGED: IG, Neet, SIT, गैंगरेप, छात्रा, डेली निगरानी, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?