By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए डॉग वैन, शेल्टर हॉल व टोल फ्री सेवा शुरू

Swatva
Last updated: January 15, 2026 2:01 pm
By Swatva 173 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : नगर परिषद नवादा ने शहर में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लिया है। इनसे निबटने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाने की दिशा में कमर कस ली है। आवारा कुत्तों के कारण राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारी जायेगी।

Contents
शहर में डॉग वैन से पकड़े जायेंगे कुत्तेदो-तीन दिनों में एजेंसी को सौंपा जायेगा कार्यटोल फ्री नंबर पर कर सकेंगे शिकायतजिलेभर में आवारा कुत्तों को लेकर दहशतकहती हैं नप अध्यक्ष
- Advertisement -

नगर परिषद की ओर से बुधौल बस स्टैंड के समीप लगभग 800 वर्ग फुट क्षेत्रफल में एक हॉल तैयार किया जा रहा है। यह हॉल अस्थायी रूप से आवारा कुत्तों को रखने के लिए बनाया जा रहा है, जहां उन्हें सुरक्षित वातावरण में रखा जायेगा। यहां लाये गये सभी कुत्तों को तीन दिनों तक समुचित भोजन दिया जायेगा। उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जायेगी। इसके बाद सभी कुत्तों का टीकाकरण (वैक्सीनेशन) किया जायेगा, ताकि रैबीज जैसी घातक बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

शहर में डॉग वैन से पकड़े जायेंगे कुत्ते

नगर परिषद में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष रूप से एक डॉग वैन मंगाया गया है। यह डॉग वैन शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम करेगा। पकड़े गये कुत्तों को सीधे बुधौल बस स्टैंड के पास बन रहे आवास हॉल में लाया जायेगा, जहां उनकी देखरेख और वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। नगर परिषद का मानना है कि इस व्यवस्था से शहर में आवारा कुत्तों का आतंक काफी हद तक कम होगा।

दो-तीन दिनों में एजेंसी को सौंपा जायेगा कार्य

नगर परिषद अध्यक्ष के अनुसार, पूरी व्यवस्था को बहुत जल्द यानी अगले दो से तीन दिन में संबंधित एजेंसी को सौंप दिया जायेगा। एजेंसी का मुख्य कार्य शहर में घूम रहे सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर वैक्सीनेशन हॉल तक पहुंचाना होगा। इसके साथ ही शहर के कई स्थानों पर आवारा कुत्तों के लिए भोजन रखने के लिए खाना स्थल बनाये जा रहे हैं, ताकि वे इधर-उधर भटककर लोगों को परेशान न करें।

- Advertisement -

टोल फ्री नंबर पर कर सकेंगे शिकायत

नगर परिषद ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। शहरवासी यदि उनके इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या हैं, तो वे टोल फ्री नंबर 18003451636 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही डॉग वैन मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

जिलेभर में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत

बता दें कि केवल शहर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में खौफ का माहौल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष अप्रैल से दिसंबर 2025 तक सदर अस्पताल में कुत्ते के काटने के कुल 9,680 मामलों में एंटी रैबीज वैक्सीन दी गयी। यह आंकड़ा समस्या की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। नगर परिषद की पहल न केवल शहरवासियों को राहत देने वाली है, बल्कि जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि इस योजना के लागू होने से नवादा शहर जल्द ही आवारा कुत्तों की समस्या से काफी हद तक मुक्त होगा।

- Advertisement -

कहती हैं नप अध्यक्ष

नगर परिषद हमेशा शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर चिंतित रहती है। शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के कारण लोगों में डर का माहौल बन रहा था, जिसे खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रख डॉग वैन मंगाया गया है और कुत्तों के लिए व्यवस्थित आवास की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद कुत्तों को सुरक्षित तरीके से रखा जायेगा और शहर में उनके लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?