By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अमेरिकन डॉक्टर बन साइबर ठगों ने रचा डिजिटल अरेस्ट का जाल, युवती से ठगे ढाई लाख रुपये

Swatva
Last updated: January 8, 2026 1:39 pm
By Swatva 159 Views
Share
4 Min Read
SHARE

-इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप से साइबर ठगी तक

- Advertisement -

नवादा : डिजिटल दुनिया में पनप रहे साइबर अपराध का एक बेहद गंभीर मामला नवादा नगर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम के जरिये हुई दोस्ती ने एक युवती को “डिजिटल अरेस्ट” के जाल में फंसा कर ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को कभी अमेरिकी डॉक्टर, कभी एयरपोर्ट अधिकारी, तो कभी जांच एजेंसी का अफसर बताकर युवती को इस कदर मानसिक दबाव में लिया कि वह डर के साये में आकर उनके खाते में रकम पर रकम भेजती चली गयी।

जानकारी के अनुसार नगर के एक मुहल्ले की युवती से इंस्टाग्राम पर समी खान नामक युवक ने संपर्क साधा। युवक ने खुद को अमेरिका में एमबीबीएस डॉक्टर बताते हुए भरोसे का ऐसा जाल बुना कि कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयीं। इसी दौरान कथित अमेरिकन युवक ने युवती को बताया कि वह उसके लिए एक पार्सल भेज रहा है, जिसमें 10 लाख रुपये नकद, सोना और हीरे की अंगूठी शामिल है। शुरुआती हिचक के बाद युवती ने सहमति जता दी, लेकिन यहीं से ठगी का खतरनाक खेल शुरू हुआ।

कुछ दिनों बाद युवती के पास एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी बताते हुए पार्सल क्लियरेंस के नाम पर 22 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर 55 हजार रुपये, फिर डायमंड रिंग टैक्स के नाम पर 1 लाख 23 हजार रुपये ऐंठ लिये। इतना ही नहीं, रकम वसूलने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। ठगों ने अब सीबीआइ टैक्स के नाम पर ढाई लाख रुपये की और मांग कर दी। जब युवती ने इनकार किया और उसने सारी बात कथित अमेरिकन युवक समी खान को बतायी।

- Advertisement -

इस पर युवक ने भरोसा दिलाया कि वह 30 दिसंबर को भारत आ रहा है और सब कुछ ठीक कर देगा। लेकिन 30 दिसंबर को एक और कॉल आया। इस बार खुद को मुंबई एयरपोर्ट अधिकारी बताने वाले शख्स ने कहा कि अमेरिकन युवक का इमिग्रेशन क्लियर कराने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये देने होंगे। रकम देने से इनकार करने पर युवती को पांच साल की सजा और 15 लाख रुपये जुर्माना की धमकी देकर “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाया गया। भयभीत युवती ने मजबूरन 50 हजार रुपये और भेज दिये।

ठगों ने अश्लील वीडियो भेजकर 1 लाख 28 हजार रुपये की मांग की

इसके बाद मामला और भी घिनौना मोड़ लेता चला गया। ठगों ने एक नंबर से अश्लील वीडियो भेजकर 1 लाख 28 हजार रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। मानसिक रूप से टूट चुकी युवती ने अंततः साहस दिखाते हुए एनसीआरपी टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी और फिर साइबर थाना नवादा पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी। पीड़िता की शिकायत के आलोक में साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

अरवल। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2026 की…

By Swatva
बिहारी समाज

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान

बख्तियारपुर (पटना) : बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा वैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता…

By Swatva

तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के जंगलों व पहाड़ों से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?