नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता मो नसरुद्दीन अंसारी ने परनाडाबर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के आरोप में एफ आई आर दर्ज करवाया है।
जेई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मानव बल के साथ छापेमारी के दौरान शंकर मिस्त्री पिता रामशरण मिस्त्री रमरायचक निवासी के विरुद्ध सताइस हजार नो सौ सैत्तीस रुपया, पप्पू लाल पिता दासो लाल रामरायचक पंद्रह हजार छ सौ अठारह रुपया,, बाबूलाल प्रसाद पिता भगवत प्रसाद बीस हजार तीन सौ चौहतर रुपया, विष्णु दास पिता दासो दास जमुनिया निवासी चौबीस हजार तीन सौ चैहतर रुपया एवं संजय चौधरी पिता बालेश्वर चौधरी रामरायचक निवासी के विरुद्ध तेइस हजार आठ सौ पचहतर रुपया जुर्माना के साथ एफ आई आर दर्ज करवाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही थानाध्यक्ष ने अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट