नवादा : विभागीय आदेश एवं डीएम रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिले में सभी किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराने हेतु फार्मर आई.डी. निर्माण एवं ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में डीएम ने सदर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ओरैना में लगाए गए किसान फार्मर आई.डी. कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मर आई.डी. निर्माण, ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए सभी पात्र किसानों का फार्मर आई.डी. एवं ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ किसानों को ससमय मिल सके।
डीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में यह कार्य दिनांक 09 जनवरी 2026 तक संचालित किया जाना है, जबकि द्वितीय चरण दिनांक 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि फार्मर आई.डी. किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगमता से प्राप्त किया जा सकेगा। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट