नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई की। इस अवसर पर कुल 06 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 03 मामलों का ऑन-स्पॉट निस्तारण किया गया।
प्रस्तुत द्वितीय अपीलवादों में मुकेश कुमार द्वारा बिहार सरकार की भूमि पर निर्माण एवं खेती किए जाने के संबंध में, कृष्णा कुमार द्वारा मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में तथा लालती देवी द्वारा अंचल कार्यालय, वारिसलीगंज से दाखिल-खारिज की नकल निर्गत किए जाने के संबंध में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए जाँच प्रतिवेदन के आलोक में उक्त शिकायतों का निस्तारण किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट