नवादा : जिले के मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत होने से सनसनी फैल गई है। मृतक कैदी की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के बाजार तेली टोला निवासी 55 वर्षीय मनोज साव उर्फ टुनटुन साव के रूप में हुई है। परिवारवालों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि जेल अधिकारियों ने इसे प्राकृतिक मौत बताया है।
बताया जाता है कि मंगलवार को 6:30बजे मृतक स्नान किया और तत्काल बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। तबियत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने पावापुरी बिम्से स्थानांतरित कर दिया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच स्थानांतरित किया गया है। सूचना परिजनों को दी गयी है।
मृतका की पत्नी संजू देवी का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण पति की मौत हुई है । 28 दिसम्बर को पुत्र के साथ पति से मुलाकात की थी तब वे पूर्ण रुपेण स्वस्थ्य थे। अचानक मौत का प्रश्न ही नहीं है। मृतक को हिसुआ पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत 20 दिसम्बर को गिरफ्तार किया था तब से जमानत की प्रत्याशा में मंडल कारा में बंद था। मौत मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर आरंभ कर दी गयी है। प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
भईया जी की रिपोर्ट