नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन का क्षेत्रीय भ्रमण जारी है। इस क्रम में मृतक के आश्रितों से मिल सांत्वना व आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है तो गरीबों के घरों तक कम्बल पहुंचा रही है। ऐसा करने वाली प्रखंड की ये पहली नेत्री है।
कहते हैं अक्सर लोग ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद अपने मित्रों तक को भूल जाते हैं। इसके एक नहीं बल्कि हजारों उदाहरण हैं। लेकिन अफरोज पहली ऐसी महिला है जो गरीबी से उबर राजनीति में प्रवेश कर लगातार दूसरी बार उंची पद पर पहुंचने के बावजूद दोस्तों व बुरे दिनों में साथ देने वाले हर गरीबों का मसीहा बन मुश्किल वक्त में भी चट्टान की तरह खड़ी रहती है।
इसी कड़ी में दर्शन गांव पहुंच दो दिनों पूर्व मृत रामेश्वर रविदास की विधवा पत्नी फूलवा देवी से मिलकर सांत्वना देने के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तो मुसाफिर यादव की पत्नी की हृदयगति रुकने से मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। दर्शन समेत कई गांवों के चिन्हित जरुरतमंदों को कड़ाके की ठंड में सैकड़ों लोगों को कम्बल उपलब्ध कराया। उनके इस प्रकार के कार्यों से जदयू को जिले में मजबूती मिलेगी तो गरीबों के बीच लोकप्रियता।
भईया जी की रिपोर्ट