-स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत
नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने कौआकोल प्रखंड मुख्यालय बाजार का तुफानी दौरा किया। उन्होंने हाल में असामाजिक तत्वों द्वारा कर्बला के गुंबद को क्षतिग्रस्त किये जाने का स्थल निरीक्षण कर संबंधित लोगों से बातें कर समाधान को ले बातें की। इसके पूर्व पंचायत मुखिया समेत स्थानीय लोगों ने ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कर्बला के गुंबद को क्षतिग्रस्त कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अनुरोध करते हुए कहा कि सरकारें आते जाते रहेगी, लेकिन हम और आप यही रहेंगे। आपस में शांति व सहयोग से ही हम विकास कर सकते हैं। सांप्रदायिक उन्माद पैदा कर कभी कोई कौम आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने ऐसे तत्वों से लोगों को सावधान करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है। कभी ऐसे तत्वों की मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
स्थानीय अधिकारियों से उन्होंने ऐसे तत्वों को बेनकाब कर उसे सबक सिखाने की नसीहत देते हुए कहा कि फिलहाल जिस तरीके से पूरी तत्परता के साथ सांप्रदायिक उन्माद फैलने के पूर्व उन्होंने कार्य किया वह सराहनीय रहा। स्थानीय लोगों से अपने स्तर से भी सजग रहने की नसीहत दी। उन्होंने योगी आदित्यनाथ आश्रम पहुंचकर मुलाकात की तथा सर्वधर्म समभाव पर विस्तार पूर्वक बातें की। मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों संजीव कुमार, धनंजय कुमार के अलावा अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट