नवादा : उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बिहार में प्रतिबंधित कफ सिरप के दो कंटेनर जब्त किए गए हैं।कार्रवाई बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली समेकित जांच चौकी पर की गई है। जब्त कर सिर्फ करीब 50 लाख रुपए मूल्य का बताया गया है।
उत्पाद विभाग के एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम रोज की तरह समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में एक कंटेनर को जांच के लिए रोका गया, जिसमें प्रतिबंधित कफ सिरप पाया गया। कोडिन फास्फेट के कुल 100 कार्टन कफ सिरप पाए गए, जिसमें हर कार्टन में 140 बोतलें हैं।
वाहन जांच के बाद जैसे ही टीम ट्रक और आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी कि इसी बीच दूसरा कंटेनर भी जांच चौकी पर पहुंच गया। उसे जांच के लिए रोका गया तो उसमें कुल 120 कार्टन कोडिन फास्फेट कफ सिरप पाए गए। इस प्रकार दोनों कंटेनरों से कुल 220 कार्टन कफ सिरप बरामद किए गए, जिसमें कुल 30,800 बोतलें थीं।
कुल बरामदगी और मूल्य
उत्पाद विभाग के एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि एक कफ सिरप की बोतल की कीमत 164 रुपये अंकित है। इस प्रकार, कुल 50 लाख से अधिक मूल्य के कफ सिरप बरामद किया गया है।
कंटेनरों का स्रोत और गंतव्य
उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर से पूछा तो पता चला कि दोनों कंटेनर कोलकाता से पटना ले जाया जा रहा था। उत्पाद विभाग की टीम ने रास्ते में ही दोनों कंटेनर को जब्त कर लिया।
आगे की कार्रवाई
उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है और इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
भईया जी की रिपोर्ट