By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

दिल्ली में घर, फिर पटना में कब्जा क्यों? RJD ने JDU सांसदों को बिहार में मिले बंगलों पर उठाए सवाल

Amit Dubey
Last updated: December 31, 2025 12:34 pm
By Amit Dubey 129 Views
Share
4 Min Read
RJD, बंगला, JDU, सांसद, सवाल, दिल्ली, पटना, संजय झा, देवेश ठाकुर, जीतन मांझी
SHARE

बिहार में बंगले को लेकर सियासत फिर तेज हो गई है।बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास से जुड़े विवाद के बीच अब RJD ने JDU के दो सांसदों को मिले सरकारी आवास का मुद्दा उठाया है। आरजेडी ने भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर पूछा है कि राज्यसभा सदस्य संजय झा, सांसद जीतनराम मांझी और देवेश चंद्र ठाकुर के नाम पर बिहार सेंट्रल पुल का बंगला उन्हें क्यों आवंटित किया गया है? RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने पूछा है कि इनके नाम से दिल्ली में भी बंगले हैं, फिर बिहार वाले बंगले क्यों नहीं खाली कराए जा रहे? साथ ही पत्र में सरकार से यह भी पूछा गया है कि बिहार सेंट्रल पूल के मकान में ये लोग किस हैसियत से रह रहे हैं और क्या ये लोग इसका 10 गुना किराया सरकार को अदा कर रहे हैं या नहीं?

Contents
संजय झा, देवेश ठाकुर के पास बंगले क्योंमांझी के आवास पर भी पूछे तीखे सवाल
- Advertisement -

संजय झा, देवेश ठाकुर के पास बंगले क्यों

राजद प्रवक्ता ने पत्र में पूछा है कि दोनों सांसद अब भी बिहार सेंट्रल पूल के सरकारी आवास पर किस नियम और किन परिस्थितियों में काबिज हैं। राजद का दावा है कि ये आवास उन्हें उस समय आवंटित किए गए थे, जब वे मंत्री और सभापति के पद पर थे, लेकिन पद परिवर्तन के बावजूद अब तक आवास खाली नहीं कराए गए हैं। देवेश चंद्र ठाकुर (पूर्व सभापति, विधान परिषद) और संजय झा (पूर्व मंत्री) को बिहार सेंट्रल पूल का आवास आवंटित था। अब ये सांसद हो गए हैं और दिल्ली में इन्हें बंगला मिला हुआ है। फिर भी ये लोग पटना वाला अपना सरकारी बंगला खाली नहीं कर रहे। आरजेडी ने इसे लेकर सवाल उठाया है? आरजेडी ने पूछा है कि आखिर ये नेतागण अपने पटना के बंगले पर कब्जा क्यों कर रखे हैं? भवन निर्माण विभाग इनका पटना वाला बंगला इनसे क्यों नहीं खाली करवा रहा? आरजेडी ने बजाप्ता भवन निर्माण विभाग को एक पत्र भेजकर पूछा है कि-‘रसूख के बल पर इन एनडीए सांसदों का पटना के बंगले पर कब्जा किस नियम के तहत है? इनका बंगले से क्या मोह है? कहीं इसमें गुप्त तहखाना तो नहीं है?

मांझी के आवास पर भी पूछे तीखे सवाल

आरजेडी ने जीतन राम मांझी के पटना में बंगले को लेकर भी सवाल उठाया है। पार्टी ने कहा है कि मांझी बिहार सेंट्रल पूल का आवास कब्जे में रखे हुए हैं। जबकि वे 2024 में गया से सांसद बन चुके हैं और दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के नाते उन्हें वहां बंगला आवंटित है। वे पटना वाले सरकारी बंगले में किस हैसियत से रह रहे हें? आरजेडी ने कहा है कि जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी विधायक हैं, तो क्या बंगला उन्हें दिया जाएगा? पार्टी ने विभाग से पूछा है कि-‘इन बंगलों को कब तक खाली कराया जाएगा? तिथि बताएं। और, इतने दिनों से रहने वालों से कितना अब तक विभाग द्वारा इनसे वसूला गया, यह भी जनता को बताएं’?

राजद का कहना है कि सरकारी संपत्तियों के उपयोग में नियमों का समान रूप से पालन होना चाहिए और किसी भी तरह के विशेषाधिकार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने का नोटिस भवन निर्माण विभाग ने दिया था। उन्हें नया आवास 39 हार्डिंग रोड पर आवंटित किया गया है, लेकिन राबड़ी देवी सरकारी आवास में जाने के बजाय अपने निजी घर में शिफ्ट हो रही हैं।

- Advertisement -
TAGGED: JDU, RJD, जीतन मांझी, दिल्ली, देवेश ठाकुर, पटना, बंगला, संजय झा, सवाल, सांसद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश

पटना : काशी और प्रयाग की तरह राजधानी पटना से मात्र 70…

By Swatva
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

पटना : पटना जिले के बाढ़ प्रखंड अंतर्गत सादिकपुर गांव में आयोजित…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?