नवादा : कुछ करने का जज्बा हो तो दूरी कोई बाधा नहीं। इसे चरितार्थ कर रही है राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्या सह जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन ने। उन्होंने पटना प्रवास के क्रम में अपने क्षेत्र के पटना के आसपास के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के उनके पास पहुंचकर कम्बल उपलब्ध कराया। कम्बल पा और उन्हें अपने पास मौजूद देख मजदूर व उनके परिजनों में उत्साह देखा गया।
उन्होंने बताया मैंने भी गरीबी देखी है और गरीब का दर्द गरीब ही समझ सकती है। काम के लिए बाहर दूसरे राज्यों में जाते थे इसलिए इन लोगों को अपने ही बिहार में कोशिश करके ईंट भट्टे में काम लगवा दिया जिससे ये लोग बहुत खुश है।
इन लोगों से मिली और सभी को दानापुर में ठंड से बचने के लिए कंबल उपलब्ध करायी। इन लोगों से मिली तो मुझे भी इन्हें देख कर शांति महसूस हुआ,किसी चीज की इन्हें तकलीफ न हो इसलिए मैने भट्टा मालिक बलदेव यादव जी से मिलकर इन लोगों को हर सुविधा देने का अनुरोध किया।
भईया जी की रिपोर्ट