नवादा : जिले में एक मुखिया जी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सोनसिहरी पंचायत का है। अब लड़कियों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया जी तरह-तरह की सफाई दे रहे हैं। उधर इलाके में भी इसकी चर्चा सरे-आम हो रही है।
‘मुखिया जी का लड़कियों वाला वीडियो’
सोनसिहारी के मुखिया चंदन कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुखिया कुछ लड़कियों के साथ डांस करते और उन्हें पैसे देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
‘अमेरिका’ में लड़कियों के साथ मुखिया जी
वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमेरिका बिगहा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में सफेद कपड़े पहने मुखिया चंदन कुमार लड़कियों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। उन्हें अपनी जेब से पैसे निकालकर लड़कियों को देते हुए भी देखा जा सकता है।
मुखिया के कैरेक्टर पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग मुखिया के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं जिस धुन पर मुखिया डांस कर रहे थे, उसे देखकर बिहार में शराबबंदी को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
वीडियो वायरल होने पर मुखिया ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर मुखिया चंदन कुमार ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह वीडियो लगभग 15 दिन पुराना है और उनके अपने परिवार के एक कार्यक्रम का है। मुखिया ने दावा किया कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और वीडियो में कुछ भी गलत या आपत्तिजनक नहीं है।
भईया जी की रिपोर्ट