By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बेटा, पत्नी के बाद बहू को ‘सेट’ करने की खबरों पर गजब भड़के उपेंद्र कुशवाहा

Amit Dubey
Last updated: December 30, 2025 12:23 pm
By Amit Dubey 145 Views
Share
4 Min Read
कुशवाहा, बहू, भड़के, परिवारवाद, मीडिया, पोस्ट
SHARE

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अंदरूनी झगड़े की खबरों और परिवारवाद के आरोपों पर उपेंद्र कुशवाहा का धैर्य अब जवाब दे गया है। सोशल मीडिया पर कुशवाहा ने पोस्ट कर इन खबरों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है। दरअसल बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनकी पार्टी RLM में परिवारवाद को लेकर उठता विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बेटे को मंत्री बनवाने और पत्नी विधायकी के बाद अब उन पर अपनी बहू साक्षी मिश्रा को अहम पद पर बैठाने की तैयारी के आरोप लग रहे हैं। लेकिन इस नई चर्चा से उपेंद्र कुशवाहा भी अब भड़क उठे हैं और उन्होंने खुद एक्स पर अपनी बात रखी। उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, ‘मीडिया के बन्धुओं, आज कल आप लोग कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहें हैं मुझ पर…! मेरी नहीं तो कम से कम अपनी प्रतिष्ठा का कुछ तो खयाल रखिए जनाब’!

Contents
मीडिया पर बिफरे, निकाली भड़ासपरिवारवाद पर RLM में नाराजगी
- Advertisement -

मीडिया पर बिफरे, निकाली भड़ास

मीडिया में अब यह नई रिपोर्ट सामने आई है कि अपने बेटे को मंत्री तथा पत्नी को विधायक बनवाने के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बहू साक्षी मिश्रा के नाम का प्रस्ताव राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए भेजा है। यह पद हाल ही में खाली हुआ है। दरअसल, RLM नेता माधव आनंद अब विधायक बन चुके हैं। माधव आनंद को इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मधुबनी सीट से RLM का उम्मीदवार बनाया गया था। चुनाव में उनकी जीत हुई और उनके विधायक बनने के बाद राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया। अब चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा उसी खाली पद पर अपनी बहू साक्षी मिश्रा को ‘एडजस्ट’ कराना चाहते हैं। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद उपेंद्र कुशवाह हत्थे से उखड़ गए और मीडिया को अनाप—शनाप छापने वाला बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपनी भड़ास निकाली।

परिवारवाद पर RLM में नाराजगी

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर अपनी बहू को नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनवाने संबंधी खबरों को बेबुनियाद, मनगढ़ंत और झूठा बताया तथा मीडिया को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने की सलाह दी। कुशवाहा ने आगे लिखा कि—’मीडिया के बन्धूओं, आज कल आप लोग कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहें हैं मुझ पर…! मेरी नहीं तो कम से कम अपनी प्रतिष्ठा का कुछ तो ख्याल रखिए जनाब, आपको पता है न कि तथ्यहीन, बेबुनियाद और बनावटी खबरों से किसी का कुछ बिगड़ता नहीं है। क्योंकि वैसी खबरों की उम्र महज दस-पांच दिनों की ही होती है।’ यह पहला मौका नहीं है जब कुशवाहा ने मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई हो। इससे पहले 28 दिसंबर को भी उन्होंने X पर एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट में उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा था, ‘आज एक खबर देखने/पढ़ने को मिली मीडिया में। खबरें प्लांट करवाने और करने वाले को धन्यवाद। मजा आ गया। वाह भाई वाह ! चलिए, किसी बहाने खबर ने सुर्खियां तो बटोरी। ऐसी फालतू खबरें भी मीडिया में चलती/बिकती है। आश्चर्य है..!’

TAGGED: कुशवाहा, परिवारवाद, पोस्ट, बहू, भड़के, मीडिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?