नवादा : जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र जनता दल (यूनाइटेड) अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक गोविंदपुर डीह कार्यालय, मरहूमा संजीदा हाउस में आयोजन किया गया। अध्यक्षता राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन ने की। बैठक में क्षेत्र के कब्रिस्तान, मस्जिद, मदरसा, दरगाह, ईदगाह, मजार एवं कर्बला आदि धार्मिक स्थलों को वक्फ बोर्ड में दर्ज कराने को ले विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपने-अपने पंचायतों में स्थित कब्रिस्तान, मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, मजार एवं कर्बला को वक्फ बोर्ड के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराएं।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती अफरोज़ा खातून ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी संबंधित संपत्तियों को मुतवल्ली (प्रबंधक) के नाम से 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजीकरण कार्य वक्फ बोर्ड के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, पहचान और विधिक संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
भईया जी की रिपोर्ट