By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बाइक पर आए, पिस्टल निकाली और धांय-धांय…मुजफ्फरपुर फायरिंग का वीडियो वायरल

Amit Dubey
Last updated: December 25, 2025 1:58 pm
By Amit Dubey 176 Views
Share
4 Min Read
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, भूमि विवाद, बाइक, पिस्टल, धांय-धांय, वीडियो, वायरल
SHARE

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना इलाके में आज गुरुवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर हलचल मचा दी। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस घटना को जमीन विवाद और रंगदारी से जुड़ा बताते हुए मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि दहशत फैलाने की नियत से बाइक सवार दो बदमाशों ने मुशहरी के रोहुआ में व्यस्त रोड किनारे पेट्रोल पंप के निकट स्थित एक कैंपस में उसके गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई खोखे जब्त किए हैं। मामला जमीन विवाद का है और इसे ​लेकर हाल ही में डिप्टी सीएम और राजस्व मंत्री विजय सिन्हा से भी शिकायत की गई थी। बताया जाता है कि भू माफिया की नजर इस प्रॉपर्टी पर है और वे इसे हथियाना चाहते हैं।

Contents
सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिशभू माफिया की इस महंगी प्रॉपर्टी पर नजर
- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश

जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह जब लोग अपने रोजमर्रा के काम कर रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज से वे चौंक गए। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे, पिस्तौल निकालीं और एक घर पर कई राउंड गोलियां चलाईं। बदमाश कुछ ही पलों में मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। खुलेआम गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। इस सनसनीखेज फायरिंग की पूरी घटना पास के एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर गोलियां चलाते हैं और फिर तेजी से मौके से फरार हो जाते हैं। यह CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

भू माफिया की इस महंगी प्रॉपर्टी पर नजर

जिस घर को निशाना बनाया गया, वह बावन बीघा के रहने वाले सतीश कुमार ठाकुर का है। घर के मालिक को शक है कि फायरिंग जमीन के विवाद और रंगदारी की मांग के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है और इस मामले में पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित सतीश कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले रंगदारी की मांग को लेकर मुशहरी थाने में FIR दर्ज कराई थी। हाल में डिप्टी सीएम और राजस्वी मंत्री विजय सिन्हा के दौरे के समय उनसे भी इसकी शिकायत की गई थी और मामला उनके समक्ष भी रखा गया था। इस सबके बावजूद विवाद सुलझा नहीं। उनका आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डराने और उन पर दबाव बनाने के इरादे से यह हमला किया। इधर सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मौके से गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

TAGGED: धांय-धांय, पिस्टल, फायरिंग, बाइक, भूमि विवाद, मुजफ्फरपुर, वायरल, वीडियो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च

अरवल- यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन कोर्डिनेशन टीम अरवल की पटना में आयोजित…

By Swatva
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
बिहारी समाज

NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई

पटना : पटना के बहुचर्चित नीट छात्रा मामले के मुख्य आरोपी मनीष…

By Swatva
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
अपराध

फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक बहू की खौफनाक करतूत से हर…

By Amit Dubey

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम के ASI छत से गिरे, गंभीर रूप से घायल

बाढ़ (पटना) : पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र में बीती देर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?