By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

मुंगेर में वोटिंग से ठीक पहले बड़ा उलटफेर, जनसुराज कैंडिडेट संजय सिंह BJP में शामिल

Amit Dubey
Last updated: November 5, 2025 11:55 am
By Amit Dubey 485 Views
Share
3 Min Read
जनसुराज, मुंगेर, संजय सिंह, BJP, शामिल, उलटफेर
SHARE

बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से ऐन पहले बड़ा खेल हो गया है। मुंगेर में जनसुराज के कैंडिडेट संजय सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। संजय सिंह ने आज बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह के अचानक पार्टी छोड़कर भाजपा (एनडीए) का दामन थाम लेने से मुंगेर में चुनावी समीकरण पूरी तरह गए हैं। इसे मुंगेर में विपक्ष के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है। मुंगेर में कल 6 नवंबर को वोटिंग है। यह सीट किसी भी दल के लिए परंपरागत नहीं रही है। यहां यादव, मुस्लिम, वैश्य और सवर्ण वोट बराबर—बराबर हैं। वोटिंग पैटर्न भी लगभग नेक—टू—नेक रहता है। 2015 में यहां राजद ने जीत दर्ज की तो 2020 में भाजपा कांटे की लड़ाई में जीती थी। अब इस बार इस सीट पर अचानक समीकरण बदलने से यहां का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

Contents
जनसुराज के 4 कैंडिडेट नाम वापस ले चुकेमुकाबले में अब नए समीकरण
- Advertisement -

जनसुराज के 4 कैंडिडेट नाम वापस ले चुके

जनसुराज की बात करें तो मुंगेर से पहले पार्टी के तीन और उम्मीदवारों ने नाम वापल ले लिए थे। ये कैंडिडेट दानापुर, ब्रह्मपुर और गोपालगंज से मैदान में उतरे थे लेकिन सभी ने नाम वापस ले लिया। अब इस लिस्ट में मुंगेर का नाम शामिल हो गया है। आज बुधवार को मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसुराज प्रत्याशी संजय सिंह का भाजपा में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा, प्रीति सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भाजपा में शामिल होते हुए संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार और देश का विकास संभव है। जनसुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करती है। अब मैं भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा।

मुकाबले में अब नए समीकरण

संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद मुंगेर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह कदम विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर ला सकता है। जहां भाजपा इसे मास्टरस्ट्रोक मान रही है, वहीं जनसुराज समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पहले से ही त्रिकोणीय माने जा रहे मुंगेर के मुकाबले में अब नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। मुंगेर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय इन दिनों अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं।हलफनामे में उन्होंने इतनी बड़ी संपत्ति की जानकारी दी है कि लोग हैरान रह गए। प्रणय की कुल संपत्ति करीब 177 करोड़ रुपये बताई गई है, जिससे वे बिहार चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हो गए हैं।

TAGGED: BJP, उलटफेर, जनसुराज, मुंगेर, शामिल, संजय सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

वोटिंग के बीच सियासी घमासान : ललन सिंह का PK पर हमला, PK का पुलिस पर गंभीर आरोप, RJD का जीत का भरोसा

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के साथ-साथ बयानों का…

By Swatva
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?