बाढ़ : विधानसभा क्षेत्र के बेलछी प्रखंड में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने अपने समर्थकों के विशाल हुजूम के बीच राजद के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर देर तक “लालू-तेजस्वी-लल्लू मुखिया जिन्दाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित राजद जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार यादव उर्फ मिथ्थे भैया, राजद के वरिष्ठ नेता रामनरेश रही, कम्युनिस्ट नेता भोला शर्मा, कांग्रेस नेता हेमंत कुमार, और राजद नेता जितेंद्र कुमार यादव उर्फ जित्तूजी सहित महागठबंधन के कई प्रमुख नेताओं ने कहा कि बाढ़ विधानसभा में परिवर्तन की लहर चल रही है, और जनता ने राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।
नेताओं ने कहा कि बेलछी में चुनावी कार्यालय के उदघाटन समारोह में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ इस बात का प्रमाण है कि महागठबंधन के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। कार्यक्रम में हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि लल्लू मुखिया की जीत अब तय मानी जा रही है। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे एकजुटता के साथ काम करते हुए बाढ़ विधानसभा में राजद प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट