By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ में लगी भीषण आग, 3 बोगियां खाक

Amit Dubey
Last updated: October 18, 2025 11:48 am
By Amit Dubey 255 Views
Share
3 Min Read
आग, गरीब रथ, अमृतसर, सहरसा, 3 बोगियां, खाक
SHARE

आज शनिवार को धनतेरस के दिन लुधियाना से बिहार के सहरसा वाया नई दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में सुबह बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के सरहिंद स्टेशन के करीब पहुंचते ही ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में भीषण आग लग गई। शीघ्र ही आग ने 2 और बोगियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जानकारी के अनुसार सबसे पहले 19 नंबर बोगी में शार्ट सर्किट के कारण लगी। इस बोगी में लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। आग लगते ही कोच में अफरातफरी मच गई। लेकिन लोको पायलट ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोका। गनिमत रही कि बोगी में सवार सभी यात्री तुरंत अपना सामान लेकर डिब्बे से नीचे उतर गए। हालांकि कई यात्रियों को इस दौरान चोट भी आई लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि एक महिला के झुलसने की खबर है।

Contents
यात्रियों में आग से मची अफरातफरीकई यात्री चोटिल, कई के सामान जले
- Advertisement -

यात्रियों में आग से मची अफरातफरी

ट्रेन में आग करीब—करीब सुबह 7 बजे लगी। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। तब तक आग ने 2 और बोगियों को चपेट में ले लिया। रेलकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों के संयुक्त प्रयास के बाद करीब एक घेटे के जद्दोजहद उपरांत आग पर काबू पाया जा सका। तब तक ट्रेन की 3 बोगियां पूरी तरह राख हो चुकी थी। आग में एक महिला के झुलसने की खबर है। यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने सुबह 7.30 बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया। इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा। उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी। धुएं के साथ आग की लपटें भी उठने लगी तो अफरातफरी मच गई।

कई यात्री चोटिल, कई के सामान जले

सूचना मिलते ही रेलवे, फायर बिग्रेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। अफरातफरी के बीच बोगी से उतरने में कई यात्री चोटिल हो गए। हड़बड़ी में कुछ लोगों का सामान भी बोगी में ही छूट गया। आसपास की बोगियों के यात्री भी डर की वजह से नीचे उतर गए। ट्रेन में सवार टीटीई और ट्रेन के पायलट भी मौके पर पहुचे और उन्होंने घटना की सूचना तुरंत रेलवे कंट्रोल को दी। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। ट्रेन अभी वहीं रुकी हुई है और अतिरिक्त बोगी के साथ इसे जल्द ही अपने गंतव्य के लिए रवाना करने की कवायद की जा रही है।

TAGGED: 3 बोगियां, अमृतसर, आग, खाक, गरीब रथ, सहरसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
पुलिस जीप, बुलेट, टक्कर, SSB जवान, 2 मरे, अररिया
दुर्घटना

पुलिस जीप से बुलेट बाइक की टक्कर में SSB जवान समेत 2 की मौत

अ​ररिया में बीती रात हुए एक हादसे में बुलेट बाइक से जा…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?