प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 51 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार की सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी देने का ऐलान किया है। आज जारी हुई पार्टी की पहली लिस्ट में पटना की हॉट सीट कुम्हरार से लेकर दरभंगा, मांझी, सुल्तानगंज तक का नाम है। जनसुराज के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने कैंडिडेट चयन में जाति फैक्टर और कैंडिडेट की साफ सुथरी छवि का पूरा ख्याल रखा है। जनसुराज दल ने 7 अनुसूचित जाति, 17 अतिपिछड़ों, 11 पिछड़े, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को टिकट दिया है। राज्य में 243 सीटों के लिए दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। 121 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। वहीं 122 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी।
जनसुराज की पहली लिस्ट में ये नाम…
- बाल्मीकि नगर- दृढ़ नारायण प्रसाद
- लौरिया- सुनील कुमार
- सुरसंड – उषा किरण
- ढाका- एलबी प्रसाद
- बेनीपट्टी – मो परवेज आलम
- निर्मली – राम प्रवेश यादव
- सिकटी – रागी बबलू
- प्राणपुर – कुणाल निषाद
- आलमनगर – सुबोध सुमन
- सहरसा – किशोर कुमार मुन्ना
- सिमरी बख्तियारपुर – सुरेन्द्र यादव
- महिषी – शमीम अनवर
- दरभंगा – आरके मिश्रा
- केवटी – बिल्टू सहनी
- मुजफ्फरपुर – एके दास
- गोपालगंज – डॉ शशि शेखर सिन्हा
- भोरे – प्रीति किन्नर
- रघुनाथपुर – राहुल कीर्ति सिंह
- दारौंदा – सत्येंद्र यादव
- मांझी – वाई बी गिरी
- छपरा – जेपी सिंह
- परसा – मुसाफिर महतो
- सोनपुर – चन्दनलाल मेहता
- कल्याणपुर – रामबालक पासवान
- मोरवा – जागृति ठाकुर (कर्पूरी ठाकुर के परिवार से )
- खगड़िया – जयंती पटेल
- बेलदौर – गजेंद्र सहनी
- परबत्ता – विनय वरुण
- बेलहर – बृजकिशोर पंडित
- अस्थावां – लता सिंह
- कुम्हरार – केसी सिन्हा
- आरा – विजय गुप्ता
- चेनारी – नेहा कुमारी नटराज
- करगहर – रीतेश पांडे
- गोह – सीताराम दुखारी
- नबीनगर – अर्चना चंद्रा
- इमामगंज – डॉ अजीत कुमार
- बोधगया – लक्ष्मण मांझी