By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

RK सिंह ने डिप्टी CM सम्राट चौ. और BJP अध्यक्ष जायसवाल से मांगा इस्तीफ, NDA के लिए खतरे की घंटी

Amit Dubey
Last updated: September 23, 2025 1:05 pm
By Amit Dubey 472 Views
Share
4 Min Read
सम्राट, जायसवाल, पीके, RK सिंह, NDA, खतरे की घंटी, इस्तीफा, डिप्टी CM
SHARE

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अपनी ही पार्टी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का इस्तीफा मांग लिया है। उन्होंने सम्राट चौधरी और जायसवाल से कहा कि वे अपने उपर प्रशांत किशोर द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों का सामने से आकर जवाब देने की मांग की। आरके सिंह ने कहा कि या तो वे अपनी सफाई दें, नहीं तो अपने पद से इस्तीफा दे दें। आरके सिंह ने कहा कि इसके कारण पार्टी का ग्राफ गिर रहा है और भाजपा की छवि धूमिल हो रही है। आरके सिंह के इस ताजा बगावती बयान के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बिहार भाजपा में तूफान मच गया है। आरके सिंह का विद्रोही तेवर यहीं नहीं रुका, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ खास लोगों को टिकट मिलने पर उनके विरोध में प्रचार करने की चेतावनी भी दे दी है।

Contents
PK के आरोपों पर मांगी सफाई, वरना…टिकट पर बगावत की चेतावनीभाजपा के लिए संकट क्यों गहरा?
- Advertisement -

PK के आरोपों पर मांगी सफाई, वरना…

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सीधा हमला बोलने से बिहार भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान हराने वाले ‘अपने ही लोग’ दोबारा टिकट पाते हैं, तो वे एनडीए के खिलाफ ही खुलकर प्रचार करेंगे। यानी यह साफ हो गया कि आरके सिंह बगावती हो चुके हैं। दरअसल जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार एनडीए नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी पर नाम बदलने, पुराने आपराधिक मामलों और डिग्री विवाद का जिक्र किया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भ्रष्टाचार और पार्टी फंडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

टिकट पर बगावत की चेतावनी

पीके ने कहा था कि नीतीश कुमार ईमानदार हो सकते हैं, लेकिन उनके मंत्री और अधिकारी करोड़ों की लूट में शामिल हैं। भाजपा के नेता आरजेडी से भी ज्यादा भ्रष्ट हैं। अब उन्हीं आरोपों को आरके सिंह ने हवा दी है और साफ कहा है कि जनता को भरोसा दिलाने के लिए इन नेताओं को मंच पर आकर अपना पक्ष रखना होगा। और अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें पार्टी या सरकार में अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। आरके सिंह 2024 लोकसभा चुनाव में आरा सीट से हार गए थे। उन्होंने अपनी हार के पीछे पार्टी के ही कुछ नेताओं की ‘अंदरूनी साजिश’ को जिम्मेदार बताया था। अब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने साफ कहा—’अगर उन्हीं लोगों को दोबारा टिकट दिया गया तो मैं खुले तौर पर भाजपा-जदयू गठबंधन के खिलाफ प्रचार करूंगा’। उनका यह बयान न केवल भाजपा, बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है।

भाजपा के लिए संकट क्यों गहरा?

सम्राट चौधरी फिलहाल डिप्टी सीएम हैं और भाजपा उन्हें बिहार की राजनीति का अगला बड़ा चेहरा बना रही है। दिलीप जायसवाल पार्टी संगठन के शीर्ष पद पर बैठे हैं। इन दोनों नेताओं पर सवाल उठना सीधे-सीधे भाजपा की विश्वसनीयता पर चोट है। अगर पार्टी आरोपों को नजरअंदाज करती है, तो यह संदेश जाएगा कि भाजपा भ्रष्टाचार को गंभीरता से नहीं लेती। अगर कार्रवाई करती है, तो संगठन में अंदरूनी विद्रोह और बढ़ सकता है। यानी, किसी भी रास्ते पर पार्टी की मुश्किलें कम नहीं होंगी।

- Advertisement -
TAGGED: BJP अध्यक्ष, NDA, RK सिंह, खतरे की घंटी, डिप्टी CM, दिलीप जायसवाल, प्रशांत किशोर, मांगा इस्तीफा, सम्राट चौधरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?