नवादा : बिहार विधान सभा 2025 का चुनावी माहौल तेज हो गया है, कांग्रेस ने दिल्ली में हुई स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में एकबार फिर अपने सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताया है। कहा कि कांग्रेस के सभी वर्तमान 17 विधायकों का टिकट नहीं कटेगा। ऐलान के बाद हिसुआ विधानसभा से वर्तमान विधायक नीतू सिंह का टिकट लगभग पक्का माना जाने लगा है। ऐसे में जिला राजद अध्यक्ष उदय यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। वैसे महागठबंधन में अबतक सीट शेयरिंग नहीं होने से उहापोह की स्थिति बरकरार है। राजद को अब हिसुआ विधानसभा सीट पर दावा बरकरार है। कांग्रेस द्वारा घोषणा के बाद कांग्रेस के शेष दावेदारों को निराशा हाथ लगी है।
दूसरी ओर नीतू को पुनः प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हिसुआ विधायक नीतू देवी ने विधानसभा के जनता के प्रति आभार प्रकट किया और अपने नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को धन्यवाद दी है। उन्होंने कहा वरीय नेताओं ने जिस तरह दुबारा भरोसा जताते हुए टिकट कन्फर्म किया हैं, उसी तरह हम फिर से चुनाव जीतकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे और हिसुआ की जनता से जुड़कर क्षेत्र को विकसित करूंगी और सेवक बनकर काम करूंगी।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि 05 साल का मौका फिर से दें,ताकि कई अधूरे कार्य और अधूरे वादे को पुरा कर सकूं। मौके पर नरहट रोड आदित्य नगर ऑफिस के पास बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ता ब्रह्मदेव यादव, धर्मेंद्र यादव, विनोद यादव, अरविंद चंद्रवंशी, रामाशीष यादव,रवि मगधिया, टुन्नु यादव, मुनेश्वर यादव, राजो यादव, मुख्तार आलम, शकलदेव यादव, बिगन सिंह, बिरजू सिंह, विपिन सिंह, प्रखंड उप प्रमुख धर्मवीर सिंह आदि ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।
भईया जी की रिपोर्ट