नवादा : जिले में अपराध व अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस महकमे में व्यापक पैमाने पर बदलाव किया गया है। कुछ थानों को अपवाद माना जाय तो अधिकांश थानों में नये थानाध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण के साथ जिले के वारिसलीगंज में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक दलित टोले की यह घटना है।
पीड़िता अपनी कुछ सहेलियों के साथ नदी किनारे लकड़ी चुनने गई थी। इसी क्रम में चार दरिंदों ने पानी मांगे जाने पर शराब मिलाकर पिलाने के बाद बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने इसकी शिकायत थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी से की। शिकायत के आलोक में मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है। घटना से महादलितों में आक्रोश देखा जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट