नवादा : पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल में जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पुलिस बल को बेहतर तरीके से तैनात करने के लिए जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में 23 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक, मगध क्षेत्र, गया के निर्देश पर जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने तथा योगदान प्रतिवेदन कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
तबादला सूची – नाम सहित विवरण
1. बलवीर कुमार – वर्तमान में प्रभारी जिला आसूचना इकाई, नवादा में पदस्थापना – गोविन्दपुर थाना ।
2. दीपक कुमार – वर्तमान में थाना अध्यक्ष, कौआकोल थाना – अब थाना अध्यक्ष, थाली थाना ।
3. पंकज कुमार सैनी – वर्तमान में साइबर थाना – अब थानाध्यक्ष, वारिसलीगंज थाना।
4. उमाशंकर कुमार – वर्तमान में थानाध्यक्ष, नरहट थाना – अब थानाध्यक्ष, कौआकोल।
5. रुपेश कुमार कुमार सिन्हा – वर्तमान में थानाध्यक्ष, वारिसलीगंज थाना – अब थानाध्यक्ष, अकबरपुर थाना ।
6. प्रभा कुमारी – वर्तमान में थानाध्यक्ष, नारदीगंज थाना – अब साइबर थाना में नियुक्त।
7. विकास चंद्र यादव – वर्तमान में थानाध्यक्ष, थाली थाना – अब प्रभारी जिला आसूचना इकाई, नवादा में नियुक्त।
8. अमरेश पासवान – वर्तमान में नगर थाना – अब थानाध्यक्ष, नरहट थाना।
9. धीरेंद्र पासवान – वर्तमान में नारदीगंज थाना – अब थानाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना।
10. धनवीर कुमार – वर्तमान में हिसुआ थाना – अब थानाध्यक्ष, बदलेख थाना ।
11. रंजन कुमार – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, रोह थाना में नियुक्त।
12. सुरेन्द्र कुमार – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, सिरदला थाना ।
13. पवन कुमार 1 – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, परनाडार थाना ।
14. पप्पु शर्मा – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, सीतामढ़ी थाना ।
15. कंचन कुमार – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, मेसकौर थाना में नियुक्त।
16. रणजीत कुमार – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, नेमदारगंज थाना में नियुक्त।
17. अभिनाश कुमार – वर्तमान में जिला आसूचना इकाई, नवादा – अब थानाध्यक्ष, रूपौ।
18. आशुतोष कुमार पाण्डेय – वर्तमान में नेमदारगंज थाना – अब थानाध्यक्ष, शाहपुर थाना ।
19. अक्षय कुमार गुप्ता – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, काशीचक थाना ।
20. हिमांशु कुमार – वर्तमान में नगर थाना – अब थानाध्यक्ष, धमौला थाना ।
21. विद्यासागर कुमार – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, यातायात थाना।
22. राहुल अभिषेक – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब थानाध्यक्ष, नारदीगंज थाना।
23. आरती कुमारी – वर्तमान में पुलिस केंद्र, नवादा – अब अपर थानाध्यक्ष, महिला थाना।
आदेश की मुख्य बातें
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना अनिवार्य।योगदान प्रतिवेदन पुलिस कार्यालय में जमा करना होगा।पुलिस महानिदेशक, उपमहानिरीक्षक, संबंधित थाना अध्यक्षों को आदेश की प्रति भेज दी गई है। जिले में अपराध नियंत्रण एवं जनता की सेवा में प्रभावशीलता लाने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। नए पदस्थापन से पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता से करें।
भईया जी की रिपोर्ट