अरवल -जन सुराज पार्टी के तहत 4 सितम्बर 2025 को किंजर खेल मैदान में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार बदलाव जन सभा को सफल बनाने हेतु रंजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद्,अरवल सह सदस्य प्रदेश कोर कमिटी, जन सुराज पार्टी, बिहार ने अरवल जिला वासियों से जन सभा में चलने की अपील किया।
इस पर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद्,अरवल रंजय कुमार ने अपील करते हुए कहा कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारधारा एवं नीति सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने अपनी बहुमूल्य समय देकर बिहार में भ्रष्टाचार, घूसखोरी, भ्रष्ट परीक्षा नीति भ्रष्ट शिक्षा नीति के विरुद्ध बिहार वासियों को संगठित कर आगे की बढ़ाने की रास्ता बताने का काम कर रहे हैं। पार्टी एजेंडा के बारे में विस्तार रूप से लोगों को बताया गया। जिसमें लोगों को बताया गया कि सबसे पहले पलायन को रोका जाएगा। बुजुर्ग का पेंशन दो हजार दिया जाएगा।
महिलाओं को सस्ता ऋण मात्र 4% पर दिया जाएगा। 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। किसानो की बेहतर खेती के लिए मनरेगा के मजदूरों से जोड़ा जाएगा। लोकतंत्र में दिए गए अधिकार को वर्तमान सरकार के द्वारा लाठी तंत्र के माध्यम से आवाज बंद किया जा रहा है ऐसी व्यवस्था को ध्वस्त किया जाएगा। शराबबंदी के नाम पर गरीब गुरबा को गैर कानूनी तरीके से जबरन जेल भेजा जा रहा है इस प्रकार के कानून को ध्वस्त किया जाएगा। वर्तमान बिहार सरकार के द्वारा जनप्रतिनिधियों की अधिकार को छीना जा रहा है उसे पर रोक लगाने का कार्य किया जाएगा।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट