नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बीपीएम विद्यालय शाहपुर में गार्गी नारी शक्ति महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सूर्यदेव कुमार मंडल ने की। संवाद कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के वरीय आईपीएस अधिकारी विकास वैभव का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों ने फूलों का माला व बुके भेंटकर स्वागत किया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। आईजी श्री वैभव ने बिहार के हर जिला में शिक्षा, रोजगार एवं अधिक से अधिक महिलाओ की भागीदारी पर जोर दिया। श्री वैभव ने बताया कि गायत्री कुमारी नवार्ड द्वारा लगातार कार्य की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में बिहार शिक्षा व रोजगार के स्तर पर काफी पीछे चल रहा है। वर्ष 2047 तक बिहार को देश का नंबर वन राज्य बनाना है।
उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक व महिला अभिभावक को काफी उर्जा के साथ अपने कर्तब्यों का निर्वहन किये जाने से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गार्गी नारी शक्ति महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य है कि नारी सर्व शक्ति मान है, जिन्हें मात्र शिक्षा व स्वरोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है। हर महिला अपने-अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हे मुकाम तक पहुंचाने तक नही रुके। कार्यक्रम को भाजपा नेत्री किरण कुमारी, थानाध्यक्ष संगिता कुमारी तथा रंजीत कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सूर्यदेव कुमार मंडल ने कहा बिहारवासियों को बिहारी कहकर दूसरे राज्यों में बिहारी होने का ताना देकर प्रताड़ित किये जाने की समस्याओं से बिहार की जनता को मुक्ति दिलाने में विकास वैभव का पुरा योगदान रहा है। मौके पर मनोज कुमार, रंधीर कुमार रंजन, बबिता पांडेय, मर्जीना बेगम, निभा कुमारी, सुजाता कुमारी, सुप्रिया कुमारी तथा प्रवीण कुमार सहित जिले के दर्जनों निजी विद्यालय के डायरेक्टर के अलावा शिक्षा प्रेमी मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट