By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

भागलपुर सब-रजिस्ट्रार के ठिकानों पर EOU की रेड, अकूत कैश और हीरा-सोना मिला

Amit Dubey
Last updated: August 22, 2025 2:31 pm
By Amit Dubey 483 Views
Share
3 Min Read
भागलपुर, EOU, छापा, सब-रजिस्ट्रार, अकूत कैश, हीरा-सोना, रोहतास, पूर्णिया, पटना
SHARE

भागलपुर के जिला अवर निबंधक विनय कुमार सौरभ के ठिकानों पर आज शुक्रवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने अचानक छापेमारी की। भागलपुर के अलावे पटना, रोहतास और पूर्णिया में ईओयू की अलग—अलग टीम उनके ठिकानों पर रेड कर रही है। भागलपुर में पदस्थापित विनय सौरभ के ठिकानों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत छापेमारी की यह कार्रवाई की जा रही है। इसकी सूचना जैसे ही फैली भागलपुर के प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया।जांच में सामने आया कि विनय सौरभ ने अपनी ज्ञात वैध आय ₹1,43,85,000/- के मुकाबले ₹2,70,78,000/- की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की। यह उनकी वैध आय से लगभग 188.23% अधिक पाई गई। खबर है कि पटना, रोहतास भागलपुर और पूर्णिया में उनके ठिकानों से बड़ी मात्रा में कैश और कई अन्य अवैध संपत्तियों का भी पता चला है। यह भी पता चला है कि नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई है।

Contents
आय से 188% अधिक संपत्ति का खुलासारोहतास, पटना, पूर्णिया में एकसाथ छापा
- Advertisement -

आय से 188% अधिक संपत्ति का खुलासा

जानकारी के अनुसार आज ईओयू की टीम ने कई स्थानों पर एकसाथ छापेमारी शुरू की। इनमें अवर निबंधक के रोहतास जिलांतर्गत शिवसागर थाने के सेनुआर गांव स्थित पैतृक आवास, भागलपुर के बरारी थानांतर्गत खंजरपुर स्थित निजी निवास अभिनव इनक्लेव, पूर्णिया ​के बाइपास रोड पर पैनोरमा सिटी स्थित एक अन्य आवास और भागलपुर में उनका कार्यस्थल जिला अवर निबंधक कार्यालय प्रकोष्ठ शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद विनय सौरभ के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 21/2025, दिनांक 21.08.2025 को दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत कायम किया गया है।

रोहतास, पटना, पूर्णिया में एकसाथ छापा

खबर है कि भागलपुर के खंजरपुर स्थित अवर निबंधक के आवास अभिनव एन्क्लेव से आर्थिक अपराध इकाई टीम को विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों से जुड़ी डिपाजिट स्कीम के दस्तावेज, बांड और जमीन के भी पेपर मिले हैं। इसके अलावे टीम ने सोने एवं हीरे के आभूषण भी बरामद किए हैं। ईओयू की टीम बरामद चीजों का मूल्यांकन कर रही है। इस छापेमारी के दौरान टीम कैश गिनती करने वाली मशीन भी साथ में ले गयी है। इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित अभिनव एन्क्लेव वाले आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। निबंधन कार्यालय के बाहर भी सख्त निगरानी की जा रही है।

 

- Advertisement -
TAGGED: EOU, अकूत कैश, छापा, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, रोहतास, सब-रजिस्ट्रार, हीरा-सोना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
मुजफ्फरपुर, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, लूट
अपराध

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर बीती देर शाम अपराधियों ने…

By Amit Dubey
45 लाख, ज्वेलरी लूट, एनकाउंटर, गयाजी, दो कुख्यात, दबोचा, पैर, गोली
अपराध

गयाजी में 45 लाख की ज्वेलरी लूट के दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, पैर में गोली मरकर दबोचा

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत चाल्हो पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?