By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

PM मोदी की होर्डिंग पर लगा दिया राहुल गांधी का पोस्टर, नवादा में वोट अधिकार यात्रा के दौरान भारी बवाल

Amit Dubey
Last updated: August 19, 2025 2:49 pm
By Amit Dubey 263 Views
Share
3 Min Read
राहुल गांधी, पोस्टर, नवादा, PM मोदी, होर्डिंग, बवाल, हिसुआ, वोट अधिकार यात्रा
SHARE

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान नवादा में भारी बवाल की खबर है। नवादा के हिसुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के पोस्टर विवाद को लेकर हिसुआ विधायक नीतु कुमारी और पूर्व विधायक अनिल कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। जब पुलिस ने कुछ बीजेपी समर्थकों को हिरासत में ले लिया, तो इसके विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वहां से गुजर रही राहुल—तेजस्वी की यात्रा के काफिले को देखकर ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उनकी यात्रा काफिले की तरफ काला कपड़ा फेंका।

- Advertisement -

मुर्दाबाद के नारे, काला कपड़ा फेंका…

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा आज हिसुआ होकर नवादा जा रही थी। लेकिन इसके पहले ही वहां पूर्व से लगे पीएम मोदी के होर्डिंग पर राहुल गांधी का पोस्टर लगा दिया गया। इस बात को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल सिंह ने विरोध जताया। जवाब में कांग्रेस विधायक नीतु कुमारी ने कहा कि पोस्टर नहीं हटाया जाएगा। इस बात को लेकर नीतु कुमारी और अनिल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान खुद मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने एतिहात के तौर पर बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल सिंह और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

इसी बीच राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट अधिकार यात्रा हिसुआ थाना रोड से गुजर रही थी, जिसके विरोध में बीजेपी समर्थकों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। यही नहीं, विरोध स्वरूप राहुल गांधी की यात्रा की ओर एक काला कपड़ा भी फेंका गया। हालांकि, बीजेपी समर्थक थाना परिसर के अंदर थे, इसलिए नोकझोंक की नौबत नहीं आई। बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 22 अगस्त को गयाजी में कार्यक्रम निर्धारित है। इसे लेकर हिसुआ में होर्डिंग लगाए गए हैं। उनको कांग्रेस की विधायक और उनके पति के द्वारा ढक दिया गया। हम इसका विरोध कर रहे हैं। इस वजह से हम लोगों को थाने ले जाया गया। हमारी मांग थी कि बैनरों को हटा दिया जाए। प्रशासन ने कांग्रेस के बैनर को हटा दिया है, अब बीजेपी का बैनर पहले जैसे कर दिये गए हैं।

TAGGED: PM मोदी, नवादा, पोस्टर, बवाल, राहुल गांधी, वोट अधिकार यात्रा, हिसुआ, होर्डिंग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?