By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

लम्बे समय बाद मानसून के साथ मिलने से 95 फीसदी धान का हुआ आच्छादन

Swatva
Last updated: August 12, 2025 4:17 pm
By Swatva 452 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : सतत सुखाड़ क्षेत्र जिले में काफी लम्बे अर्से बाद मानसून का साथ मिलने से किसानों में खुशी देखी जा रही है। हालिया एक-दो दिनों में बारिश की रफ्तार थम गयी सी दिखती है, लेकिन मानसून की गति सामान्य बनी हुई है। जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हल्की से मध्यम दर्जे तक जारी है। इससे जिले भर की खेती-किसानी मजबूत हो रही है। अब तक जिले में 95 फीसदी धान की रोपाई पूरी हो गयी है।

Contents
तेजी से जारी है धान आच्छादन94.6 एमएम बारिश
- Advertisement -

मौसम का साथ मिलते जाने से अब आने वाले एक-दो दिनों में ही शत-प्रतिशत धान आच्छादन पूरा होने की संभावना है। फिलहाल, अगले 07 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे किसान खुश दिख रहे हैं। इस बीच, मौसम में तापमान स्थिर रहने लेकिन उमस बरकरार रहने का पूर्वानुमान है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठाने की नौबत बनी रहेगी।

इस बीच जिले में धान आच्छादन की गति काफी तेज हो गयी है। जिले में 95.06 फीसदी धान आच्छादन अब तक किया जा चुका है। 87769.169 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक जिले में 83439.31 हेक्टेयर में धान रोपाई कर ली गयी है। मानसून का साथ अब तक बेहतर मिल रहा है, जिससे जिले के किसानों को धान आच्छादन में काफी मदद मिल रही है। जिले भर में अगस्त माह में भी बेहतर बारिश हो रही है। हालिया दिनों में सारी परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। अच्छी बात यह है कि अभी भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

तेजी से जारी है धान आच्छादन

जिले के सभी प्रखंडों में धान आच्छादन का कार्य काफी तेजी से जारी है। जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अकबरपुर प्रखंड में 95.172 प्रतिशत, गोविंदपुर में 99.992, हिसुआ प्रखंड में 96.842, काशीचक में 98.487, कौआकोल में 95.478, मेसकौर में 91.972, नारदीगंज में 100, नरहट में 99.043, नवादा सदर में 97.134, पकरीबरावां में 96.279, रजौली में 91.319, रोह में 96.598, सिरदला में 86.686 तथा वारिसलीगंज प्रखंड में अब तक 93.442 प्रतिशत धान आच्छादन हो चुका है। इस प्रकार, समग्र रूप से जिले में 87604 हेक्टेयर की जगह वर्द्धित लक्ष्य की ओर जिले के किसान अग्रसर हैं।

- Advertisement -

94.6 एमएम बारिश

जिले में अगस्त माह में अब तक 94.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी है। अगस्त माह में औसत वर्षापात 249.40 एमएम है इस लिहाज से हर दिन औसतन 8.31 एमएम बारिश जरूरी मानी जाती है। इस प्रकार, अब तक 03.15 एमएम बारिश अगस्त माह में औसत वर्षापात से अधिक हुई, जो किसानों के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है।

अगस्त माह के अब तक के आंकड़े बताते हैं कि अकबरपुर प्रखंड में 07 दिनों की बारिश में 105.4 एमएम, गोविंदपुर में 07 दिनों की बारिश में 127.6, हिसुआ में 05 दिनों की बारिश के बीच 43.8, काशीचक में 05 दिनों में 82, कौआकोल में 06 दिनों में 198.6, मेसकौर में 05 दिनों में 27.4, नारदीगंज में 07 दिनों में 84.8, नरहट में 04 दिनों में 33.8, सदर में 05 दिनों में 472.4, पकरीबरावां में 05 दिनों में 66, रजौली में 07 दिनों में 147, रोह में 08 दिनों में 151.6, सिरदला में 06 दिनों में 76.1 तथा वारिसलीगंज प्रखंड में 05 दिनों में 46.6 एमएम वर्षापात दर्ज की गयी है। इस प्रकार, जिले भर में कुल 11 दिनों में 10 दिनों की बारिश के बीच 1234.9 एमएम बारिश दर्ज की गयी है, जो किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। चूंकि अभी मानसून लगातार सक्रिय है, इसलिए किसान आश्वस्त दिख रहे हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बजट, अनंत सिंह, शपथ, विधानसभा
अनंत सिंह ने ली विधायकी की शपथ, आज 2 बजे पेश होगा बिहार बजट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
पत्नी का हत्यारा निकला ‘मातम’ मना रहा पति, इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी इस खूनी खेल की वजह
बिहारी समाज
शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बजट, अनंत सिंह, शपथ, विधानसभा
अनंत सिंह ने ली विधायकी की शपथ, आज 2 बजे पेश होगा बिहार बजट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
पत्नी का हत्यारा निकला ‘मातम’ मना रहा पति, इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी इस खूनी खेल की वजह
बिहारी समाज
शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पत्नी का हत्यारा निकला ‘मातम’ मना रहा पति, इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी इस खूनी खेल की वजह

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी…

By Swatva

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता

- विरोध करना पड़ा महंगा नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहारी समाज

“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”

Patna : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राजनीति के…

By Swatva
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
लेटेस्ट न्यूज़

इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज सोमवार 2 फरवरी को शुरू हुईं…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?