अरवल – भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नजमुल होदा, आई.पी.एस. की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभा कक्ष, अरवल में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,(ई.आर.ओ.,) सहायक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी(ए.ई.आर.ओ). एवं जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव द्वारा नजमुल होदा को पौधा एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कुमार गौरव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अरवल विधानसभा क्षेत्र-214 एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्र-215 में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
जानकारी के अनुसार,
जिले में कुल मतदान केंद्र: 651
मतदाता संख्या (प्रारूप सूची 01 अगस्त 2025): 5,11,568
पुरुष मतदाता: 2,70,101
महिला मतदाता: 2,41,464
ट्रांसजेंडर मतदाता: 03
अरवल विधानसभा क्षेत्र मतदाता: 2,60,691
कुर्था विधानसभा क्षेत्र मतदाता: 2,50,877
दावा एवं आपत्तियों के लिए मतदान केंद्र स्तर पर विशेष शिविर 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे हैं। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट