नवादा : जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के रोह प्रखंड के मड़रा गांव के मैदान में सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक राजेश राम शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक और संयोजक डॉक्टर केपी सिंह चंद्रवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच संचालन आजाद पासवान द्वारा किया गया। न्याय अधिकार सम्मेलन में लोगों की बड़ी उपस्थिति देखी गई। महिलाओं में भी उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि राजेश राम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी तबके को न्याय का अधिकार दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध है। जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार अगर बनती है तो समाज के अंतिम पायदान तक लोगों को लाभ दिया जाएगा। माई बहन सम्मान योजना में ₹2500 एवं 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। स्वास्थ्य बीमा में 25 लाख जनता को दिया जाएगा। 10 लाख दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी लोगों के न्याय एवं अधिकार को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। राहुल गांधी जी का सपना है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय मिलना चाहिए, अधिकार होना चाहिए। भारत तभी विकसित होगा जब समाज के अंतिम पायदान तक लोगों को लाभ मिलेगा। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में सिर्फ भ्रष्टाचार, बलात्कार, गुंडागर्दी, रिश्वतखोरी, हत्या देखने को मिल रहा है। बिहार की जनता नाखुश है। एसआईआर में 65 लाख 64 हजार मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि इसकी जांच किया जाय।
कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिलेगा। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गरीब गुरुवा लोगों को वोटर लिस्ट से वंचित किया गया है। जनता भी अब जागरूक हो चुकी है, 2025 विधानसभा चुनाव में जनता सबक जरूर सिखाएगी। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर केपी सिंह चंद्रवंशी जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा गोविंदपुर की जनता अगर हमें मौका देती है तो मैं विकास की गंगा बहाउंगा। जो काम आजादी के 78 साल तक नहीं हुआ है वह काम मैं 1 साल में करके गोविंदपुर को जनता को दिखा दूंगा। सभा में आए हुए काफी भीड़ देखकर डॉ केपी सिंह चंद्रवंशी जी ने सभी लोगों को धन्यवाद करते हुए माता एवं बहनों को कहा कि मैं हर सुख दुख में आपके साथ रहूंगा।
काफी बारिश में भी आप लोग आए इसके लिए आप लोग धन्यवाद के पात्र हैं। समाजसेवी मिलन सिंह चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि नवादा जिला में पांच विधानसभा क्षेत्र है एक विधानसभा क्षेत्र से मूल अति पिछड़ा का बेटा को टिकट दिया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष भीड़ देखकर गदगद दिखे। उन्होंने डॉक्टर केपी सिंह की तारीफ की और कहा कि लोगों की उपस्थिति बताता है कि क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्ति हैं। डॉक्टर साहब स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं। इनके कांग्रेस में आने से पार्टी और मजबूत हो गई है।
जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि डॉक्टर केपी सिंह चंद्रवंशी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से नवादा जिला ही नहीं मगध प्रमंडल में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। मौके पर डॉ परमानंद सिंह चंद्रवंशी, लक्ष्मण चौहान, बंटी केवट, अश्वनी चौहान, उपेंद्र शर्मा, सरगम सम्राट, दिनेश सिंह, रंजीत कुमार, अवध शर्मा, इकबाल सिंह, मुन्ना रावत, मुखिया अनुज सिंह चंद्रवंशी, मनोज सिंह चंद्रवंशी, जितेंद्र पासवान, ओमकार सिंह चंद्रवंशी, मिथिलेश चौहान, मुकेश मालाकार, मीना कुमारी, विनोद पासवान आदि मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट