अरवल – मुख्य सचिव, बिहार के निदेशानुसार विधि व्यवस्था संधारण हेतु चेक पोस्ट लगाने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अरवल, कुमार गौरव एवं पुलिस अधीक्षक अरवल, डॉ० इनामुल हक मेंगनू के द्वारा संयुक्त रूप से अरवल-पटना बोर्डर कोरियम चौक एवं अरवल-जहानाबाद-पटना बोर्डर नगला किंजर चेक पोस्ट का उद्घाटन फिता काटकर किया गया। जिसका उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था और अत्यधिक बनाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 05 स्थाई चेक पोस्ट 24×7 कार्यरत होगा एवं विभिन्न चौक चौराहों पर अस्थाई चेक पोस्ट अगामी विधानसभा चुनाव तक कार्यरत होगा।
इन चेक पोस्टों पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 04 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गये है। ताकि निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ और तकनीकी रूप से संक्षम हो सके। चेक पोस्ट पर पुलिस बल, परिवहन कार्यालय के कर्मी, मद्य निषेध एवं उत्पाद कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। चेक पोस्ट पर वाहन का कागजात जांच किया जाएगा एवं चार चक्का वाहन का डिक्की एवं सीट बेल्ट एवं दो पहिया वाहन के हेलमेट जांच किया जाएगा।
किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु यह चेक पोस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, डीएसपी मुख्यालय हरीश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी देव ज्योति कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माला कुमारी, खनन इंस्पेक्टर दीपक कुमार सदर थाना अध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट